राष्ट्रपति ने ग्वालियर में गरीबों के आवास लोकार्पित किए (लीड-1)

ग्वालियर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए आवास गृहों का लोकार्पण किया। अस्वस्थता के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर नहीं पहुंच पाए।

राष्ट्रपति मुखर्जी विशेष विमान से अपराह्न् दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे। हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की गई। जीवाजी विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित समारोह में कम आय वर्ग के परिवारों के लिए बनाए गए 1088 आवासों का लोकार्पण किया। ये आवास लगभग 81 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं।

राष्ट्रपति मुखर्जी तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिंधिया कन्या विद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वह देर शाम विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति की मौजूदगी में हो रहे कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाए।

आधिकारिक तौर पर जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के प्रवास पर आए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राज्यपाल ओ. पी. कोहली को दूरभाष पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी और कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के लिए क्षमा याचना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से राष्ट्रपति मुखर्जी का प्रदेश प्रवास पर हार्दिक अभिनंदन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493