उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 फीसदी सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं, जो बची हुई हैं उसे भी गड्ढा मुक्त किया जाएगा। प्रदेश में मानसून 22 जून के बाद आता है, तब तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
हालांकि सड़कोंको गड्ढा मुक्त करने की घोषित समय-सीमा खत्म हो गई और 40 फीसदी काम अभी बाकी है।
गुरुवार को किसान मेला में शिरकत करने बहराइच पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने किसान द्वारा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण किया और कृषि संबधी जानकारियां किसानों को दीं।
मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “समाजवादी सरकार में अपराध होते थे। पांच साल तक अपराधी पकड़े नहीं जाते थे। उप्र में अब तक जितने भी अपराध हुए हैं, सभी के सभी अपराधी पकड़े गए हैं और जेल के अंदर हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे प्रदेश को गुंडा, माफिया का चारागाह बना दिया था। एकाएक कोई बटन दाबकर कानून व्यवस्था नियंत्रण नहीं कर लेंगे। नियंत्रण करने के लिए हमारी सरकार ने कठोर कदम उठाएं है, जिसके चलते पूरे उप्र के गुंडा माफिया व अपराधी बौखलाएं हैं।”
उन्होंने कहा कि बौखलाएं अपराधी कानून को अपने हाथ में लेने की गुस्ताखी कर रहे हैं, जिस अपराधी ने भी कानून को अपने हाथों में लिया है, वह सलाखों के पीछे है।
मंत्री ने कहा, “सपा गुंडे माफियों की पर्याय रही है। उसका गुंडों को संरक्षण देना का काम है। हम उससे भी घबराने वाले नहीं हैं। सारी की सारी विरोधी पार्टियां उप्र को चाहे जितना भी अस्त-व्यस्त करना चाहे, लेकिन उसके बावजूद हम उप्र को विकास की पटरी पर ले जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath