बटोर्लुची ने स्कॉट की आलोचना की

बारी, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इतालवी निर्देशक बर्नाडरे बटरेलुची ने कहा कि निर्देशक रिडले स्कॉट को अपनी फिल्म ‘ऑल द मनी इन द वर्ल्ड’ से केविन स्पेसी को निकालने के लिए शर्मिदा होना चाहिए।

बारी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ‘लास्ट टैंगो इन पेरिस’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान बटरेलुची ने पिछले वर्ष स्पेसी को अपनी फिल्म से निकालकर अभिनेता क्रिस्टोफर प्लुम्मर को लेने के रिडले स्कॉट के निर्णय की आलोचना की।

स्कॉट ने यह निर्णय स्पेसी पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा उनपर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाने के बाद लिया था।

बटरेलुची ने कहा, “जब उन्हें पता चला कि स्कॉट अपनी फिल्म से स्पेसी के सभी दृश्य को हटाने के लिए सहमत हो गए हैं, तो मैंने अपनी पहली प्रतिक्रिया के तहत स्कॉट के फिल्म एडिटर पियाट्रो स्कालिया को उनसे यह कहने के लिए कहा कि स्कॉट को शर्मिदा होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि स्कॉट दबाव का सामना कर रहे हैं। और तब मैं तत्काल स्पेसी के साथ एक फिल्म बनाना चाह रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493