बठिंडा के पास सेना के हथियार डिपो में आग

चंडीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा शहर के पास सेना के एक हथियार डिपो में डिपो में गुरुवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चंडीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा शहर के पास सेना के एक हथियार डिपो में डिपो में गुरुवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे आग लगने का पता चला। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुबह सात बजे तक आग पर काबू पाने लिया गया।

सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सेना द्वारा आग से होने वाले नुकसान का आकलन किया जाएगा। घटना की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

बठिंडा चंडीगढ़ से करीब 240 किमी दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493