बड़े दिल के होते हैं समाजवादी : अखिलेश

उन्होंने देश व प्रदेश की राजनीति और मुद्दों पर बात करते हुए संभल के गली-मोहल्लों तक की समस्यांे का जिक्र किया व सरकार बनने पर निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि बदायूं कांड को सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत अंजाम दिया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “समाजवादी लोग बड़े दिल के होते हैं, घोषणापत्र में लिखी हर बात को आपके बीच लागू करेंगे। पहले हमने एंबुलेंस सुविधा दी और अब बेहतरीन जिला अस्पताल देंगे। बिजली का इंतजाम और भी बेहतर करेंगे, 24 घंटे तक बिजली देने की व्यवस्था करेंगे।”

भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, “प्रधानमंत्री हमें बदायूं वाले कारनामे की याद दिला रहे थे जबकि केंद्र की सीबीआई ने ही जांच में बदायूं कांड का सच उजागर किया था। बदायूं की घटना को लेकर हमें बदनाम किया गया।”

उन्होंने कहा, “सांप्रदायिक ताकतों को न सिर्फ उत्तर प्रदेश से बल्कि पूरे देश से हटाएंगे। हमने गठबंधन इसीलिए किया है। हमारे गठबंधन से भाजपा में जबरदस्त बौखलाहट है, इसीलिए मोदी से लेकर भाजपा के छुटभैए नेता तक गठबंधन को निशाना बना रहे हैं। दरअसल उनकके पैरों तले की जमीन खिसक गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493