बढ़ती उम्र को खुशी से स्वीकार करती हैं गिलियन एंडरसन

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गिलियन एंडरसन ने कहा कि बढ़ती उम्र को खुशी से स्वीकर करना चाहिए क्योंकि आप इसे रोक नहीं सकते।

एंडरसन ने वोग से कहा, “अगर आप खुद को किसी फिल्म में देखते हैं तो एक निश्चित बिंदु पर आप खुद में बदलाव देखते हैं। यह आपके लिए झटके की तरह हो सकता है या आपको आत्ममंथन करने पर मजबूर कर सकता है कि जीवन में क्या महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन सबसे पहले आपको उस झटके को झेलना पड़ता है।”

50 वर्षीय अभिनेत्री ने इस बात को स्वीकार किया कि वह अपनी उम्र बढ़ने को रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकतीं इसलिए वह इन बदलावों को खुशी से स्वीकार करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493