‘बढ़ो बहु’ में शामिल होंगी जया ओझा

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जया ओझा आगामी धारावाहिक ‘बढ़ो बहु’ में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसमें वह जया मालती के किरदार में दिखाई देंगी, जो प्रिंस नरूला के किरदार की मां की भूमिका है।

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जया ओझा आगामी धारावाहिक ‘बढ़ो बहु’ में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसमें वह जया मालती के किरदार में दिखाई देंगी, जो प्रिंस नरूला के किरदार की मां की भूमिका है।

अपने किरदार के बारे में जया ने कहा, “धारावाहिक ‘बढ़ो बहु’ महिलाओं के सशक्तीकरण पर आधारित एक शो है। मैं पिछले 10 सालों से इस उद्योग में काम कर रही हूं और जो किरदार मैं निभा रही हूं वह हरियाणवी पृष्ठभूमि का है। इसमें उच्चारण और व्यवहार को अपनाना मेरे लिए एक चुनौती थी।”

‘ससुराल सिमर का’ और ‘साथा निभाना साथिया’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी अभिनेत्री ने कहा, “कुछ नया सीखना अच्छा महसूस होने जैसा है और मैं एंडटीवी की आभारी हूं कि निर्माताओं ने मुझे यह मौका दिया।”

उन्होंने कहा, “मैं पंकज धीर के साथ वापसी कर रही हूं क्योंकि हम पिछले कई सालों से साथ काम कर रहे हैं। वह बेहतरीन सह-कलाकार हैं और पारिवारिक दोस्त भी हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493