बदलाव नहीं बदले की राजनीति कर रहे मोदी : राहुल (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में प्रस्तावित फूड पार्क को रद्द करने के लिए मोदी पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

गांधी ने लोकसभा में मोदी के 2014 चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी में दिए गए उनके भाषण की याद दिलाते हुए कहा, “उन्होंने कहा था कि वह बदले की राजनीति नहीं बल्कि बदलाव की राजनीति करते हैं।”

गांधी ने कहा, “इस देश में राजनेताओं के लिए वादे महत्वपूर्ण हैं, विशेष रूप से वे वादे जो प्रधानमंत्री द्वारा किए जाते हैं। प्रधानमंत्री को अपना वादा याद रखना चाहिए।”

गांधी ने मोदी को चुनाव प्रचार के दौरान अपने वादों को याद करने को कहा। उन्होंने कहा, “फूड पार्क परियोजना को रद्द किया जा चुका है। फूड पार्क से अमेठी के किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। कृपया इसे रद्द नहीं करें।”

गांधी ने अमेठी के किसानों का हवाला देते हुए कहा कि किसानों ने मात्र दो रुपये में एक किलो आलू बेचे हैं, जबकि सिर्फ एक रुपये के आलू चिप्स के एक पैकेट की कीमत दस रुपये है।

गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में 40 उद्योगों की स्थापना होनी थी।

मोदी पर चुटकी लेते हुए गांधी ने कहा, “मैं सूट की बात नहीं कर रहा हूं, आलू की कर रहा हूं।”

गांधी ने सदन से बाहर मीडिया से कहा कि फूड पार्क अमेठी और आसपास के जिलों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। क्योंकि इससे किसानों को सीधे अपने उत्पादों को बेचने और अधिक पैसे कमाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था, “वह बदले की राजनीति नहीं करने जा रहे हैं और उन्होंने गुपचुप तरीके से फूड पार्क परियोजना रद्द कर दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493