बरेली हादसा : प्रधानमंत्री ने आर्थिक मदद की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ बस हादसा दिल-दहलाने वाला है। मैं मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।”

पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री ने यह अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दी है।

बरेली में सोमवार सुबह बस और ट्रक की भिड़ंत में बस में आग लग गई, जिससे 22 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493