कोच्चि, 23 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय अमेरिकी फास्ट फूड श्रंखला बर्गर किंग शनिवार को यहां केरल का अपना प्रथम आउटलेट खोलेगी।
आउटलेट लुलु मॉल में खोला जाएगा। यह देश का 59वां स्टोर होगा।
बर्गर किंग इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्गर किंग राजीव वर्मन ने गुरुवार को कहा कि वे दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत कर बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा, “हम बिल्कुल नए सिरे से शुरू करना चाहते हैं और हमारा एक भी उत्पाद हमारे वैश्विक पोर्टफोलियो से नहीं लिया गया है। बर्गर किंग इंडिया का मेनू बिल्कुल नवाचारयुक्त है और हम ग्राहकों को बर्गर का बिल्कुल नया अनुभव देना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath