कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कहा कि बर्दवान विस्फोट मामले में उसने पांच आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
एनआईए ने कहा कि रिमांड पर लिए गए आरोपियों में मौलाना यूसुफ, अबुल कलाम, रफीक, जहीदुल इस्लाम तथा सहीदुल इस्लाम हैं। मौलाना यूसुफ व अबुल कलाम पर मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।
एनआईए के एक अधिकारी ने कहा, “आरोपियों को कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था।”
dharmpath.com dharmpath