नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को भाकपा नेता ए.बी. बर्धन के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें कम्युनिस्ट और भारत के श्रमिक आंदोलन का एक दिग्गज नेता करार दिया।
माकपा ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में बर्धन ने वामपंथी एकता बनाने में काफी मदद की।
बयान में कहा गया है, “उन्होंने माकपा के साथ संबंधों को मजबूत करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई। बर्धन का जीवन और कार्य एक समर्पित कम्युनिस्ट नेता की तरह था। उनके निधन से भाकपा और वामपंथी आन्दोलन ने एक अमूल्य नेता खो दिया है।”
बर्धन यहां स्थित भाकपा कार्यालय में ही रहते थे और यहीं शनिवार को उनका निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath