बर्फबारी के बीच जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को सोमवार को बंद कर दिया गया है।

लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से राजमार्ग पर किसी भी यातायात को आवागमन की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक, “बर्फबारी थमने के बाद सड़कों एवं राजमार्ग से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।”

जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में लगभग दो महीनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने रविवार को बारिश और बर्फबारी को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493