बर्फीली ठंड में भी चुनौती को तैयार भारतीय अंडर-16 महिला टीम

कुआलालम्पुर (मलेशिया), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 महिला फुटबाल टीम के मुख्य कोच फिर्मिन डिसूजा के लिए उलनबातोर की बर्फीली ठंड सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है, लेकिन उन्हें यह भी विश्वास के कि उनकी टीम अगली चुनौती के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि एएफसी अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप क्वालीफायर में भारतीय टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को मंगोलिया की टीम से होने वाला है।

भारत की अंडर-16 टीम इस चैम्पियनशिप क्वालीफायर में हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद अविजित बनी हुई है। हालांकि, बर्फीले मौसम की परिस्थिति भारतीय टीम के कोच को परेशान कर रही है।

कोच फिर्मिन ने कहा, “पिछली रात से ही यहां बर्फबारी हो रही है। ऐसे में इस परिस्थिति में मंगोलिया के खिलाफ मैच हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, हम दो मैच पहले भी खेल चुके हैं लेकिन पिछली रात से मौसम की परिस्थिति और भी खराब हो गई है और अब यह हमारे लिए सरदर्दी बन गया है।”

कोच ने कहा कि उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य मानसिक रूप से पूरी तरह से सशक्त रहना है और उनकी टीम इन मुश्किलों से पार पा सकती है। अपने देश के प्रतिनिधित्व के लिए यहां आई ये युवा खिलाड़ी सभी चीजों को सकारात्मक रूप से देखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493