स्कोडा रैपिड का ओनिक्स संस्करण 9.75 लाख रुपये में लांच

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में स्कोडा रैपिड का ओनिक्स संस्करण लांच किया, जिसकी कीमत 9.75 लाख रुपये से शुरू होती है।

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में स्कोडा रैपिड का ओनिक्स संस्करण लांच किया, जिसकी कीमत 9.75 लाख रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस स्पेशल एडीशन में 16 इंच के अलॉय व्हील्स, काले विंग मिर्रस और ग्रिल, बूट और साइड मोल्डिंग पर ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके साथ ही इसमें ब्लैक इंसर्ट के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप दिया गया है। स्कोडा रैपिड ओनिक्स दो रंगों – ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध है।

बयान में कहा गया कि स्कोडा रैपिड ओनिक्स में हल्के भूरे रंग के इंटीरियर्स के साथ स्टैंडर्ड टचस्क्रीन सिस्टम दी गई है, जो स्मार्टलिंक फीचर से लैस है। टचस्क्रीन के कंट्रोल्स स्टीयरिंग व्हील पर भी दिए गए हैं।

रैपिड ओनिक्स संस्करण चार इंजन-गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है। इसके 1.6 लीटर पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9.75 रुपये से शुरू होती है, 1.6 लीटर पेट्रोल-ऑटोमेटिक वर्शन की कीमत 10.99 लाख रुपये, डीजल-मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.58 लाख रुपये तथा डीजल-ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 12.73 लाख रुपये से शुरू होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493