बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, अभी राहत नहीं

लखनऊ, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी के बाद ही धूप निकलने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अुनसार, बर्फीली हवाओं की वजह से अभी 48 घंटे तक राहत की उम्मीद नहीं है। 17 जनवरी के बाद ही धूप निकलने की सम्भावना है।

गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही अभी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों तक अभी इसका असर जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री, कानपुर का 5.8 डिग्री, इलाहाबाद का 6.2 डिग्री तथा गोरखपुर का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493