बर्मिघम टेस्ट के लिए राशिद अंतिम एकादश में, मोइन बाहर

बर्मिघम, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने बुधवार से यहां भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

30 साल के राशिद को अनुभवी आफ स्पिनर मोइन अली पर प्राथमिकता देते हुए अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। मोइन 13 सदस्यीय टीम में चुने गए थे लेकिन अंतिम एकादश में उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा। राशिद का दिसंबर 2016 के बाद यह पहला टेस्ट मैच होगा।

राशिद ने इंग्लैंड के लिए अब तक केवल 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38 विकेट हासिल किए हैं। मोइन इंग्लिश टीम के लिए अब तक 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 133 विकेट चटका चुके हैं।

टीम प्रबंधन ने राशिद के अलावा तेज गेंदबाज सैम कुरेन को भी अंतिम एकादश में मौका दिया है। कुरेन के टीम में चुने जाने से जेमी पोर्टर को अभी अपने पदार्पण टेस्ट के लिए और इंतजार करना होगा।

इंग्लैंड टीम :

जोए रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, केटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, आदिल राशिद, सैम कुरैन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493