बर्लिन में चल रहा उप्र के पर्यटन स्थलों का ग्रैंड शो

जर्मनी में आठ मार्च तक इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट चलेगा। ट्रेवल मार्ट में देश के कई प्रदेशों के राजनेता व अधिकारी भाग लेने गए हैं। मंत्री ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मुख्य सचिव आलोक रंजन, पर्यटन सचिव अमृत अभिजात, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. शशांक विक्रम व पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अविनाश मिश्र बर्लिन गए हैं। अधिकारियों का मुख्य प्रयास विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश लाना है। पर्यटकों को आगरा, लखनऊ, बनारस तथा उसके आस-पास के स्थलों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, मथुरा-वृंदावन तक आने वाले पर्यटकों को भी हेरिटेज आर्क से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तथा वन्यजीव प्रेमियों को दुधवा व कतर्निया घाट आने के लिए लुभाया जा रहा है।

पर्यटन सचिव अमृत अभिजात उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का वीडियो बनाकर बर्लिन ले गए हैं। पर्यटन विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में पिछले दिनों आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेवल मार्ट-2015 में दो दर्जन से अधिक देशों के करीब 80 टूर आपरेटर आए थे। इन टूर आपरेटरों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल दिखाए गए।

टूर आपरेटरों ने भ्रमण के बाद बताया कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में विदेशी पर्यटकों को जानकारी नहीं है। इसी वजह से यहां विदेशी पर्यटक नहीं आ रहे हैं। टूर आपरेटरों ने प्रदेश में विदेशी पर्यटकों को भेजने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसमें से कई टूर ट्रेवलर बर्लिन इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट में भाग ले रहे हैं। इन टूर आपरेटरों की मदद से विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश लाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493