नैरोबी, 22 मार्च (आईएएनएस)। केन्या के ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता धावक विल्सन किपसांग तीन अप्रैल को बर्लिन मैराथन में हिस्सा लेने के लिए यूरोप रवाना होंगे।
इसके बाद वह 24 अप्रैल को लंदन मैराथन में हिस्सा लेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, किपसांग का लक्ष्य लंदन मैराथन से पहले अपने शरीर को बेहतर स्थिति में लाना है। इस मैराथन को केन्या द्वारा रियो ओलम्पिक में क्वालीफाइंग इवेंट के रूप में लिया जा रहा है।
पिछले वर्ष नवम्बर में हुई न्यूयार्क मैराथन में किपसांग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष उन्होंने 24 फरवरी को रास अल कैमाह मैराथन में हिस्सा लिया था, लेकिन उनका मानना है कि एक अन्य दौड़ में हिस्सा लेने से उनकी तैयारियों में निखार आएगा।
नैरोबी में सोमवार को किपसांग ने कहा कि यह ओलम्पिक उनका आखिरी ओलम्पिक है और अपने करियर में वह अब तक के विकास से काफी खुश हैं।
किपसांग ने कहा, “मैं लंदन वापस जाकर फिर से दौड़ना चाहता हूं। मैंने काफी कुछ सीखा और मुझे अभ्यास करने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath