युगान्डा के 2 मुक्केबाजों को रियो का टिकट

कम्पाला, 22 मार्च (आईएएनएस)। युगान्डा के मुक्केबाज रोनाल्ड सेरुगो और केनेथ काटेन्डे ने अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने युगान्डा ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष विलियम ब्लिक के हवाले से लिखा है, “हम खुश हैं कि हमारे खिलाड़ी ओलम्पिक के लिए क्वालीफीई कर रहे हैं।”

युगान्डा मुक्केबाजी महासंघ के प्रवक्ता फ्रेड कावुमा ने सिन्हुआ को बताया कि टीम कैमरून में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) द्वारा कराए जा रहे अफ्रीकन ओलम्पिक क्वालीफाई टूर्नामेंट में हिस्सा ले कर योओन्दे लौटेगी।

सरूगो दूसरी बार ओलम्पिक में उतरेंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सिखो नकोथोल को 2-1 से हराकर ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, काटेन्डे ने मोरोके मोखोथो को हराकर ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।

यह दो मुक्केबाजों उन नौ अन्य खिलाड़ियों की सूची में आ गए हैं, जिन्होंने युगान्डा की तरफ से रियो के लिए क्वालीफाई किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493