विस्फोट से ठीक पहले ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर उतरे थे जेट के 2 विमान

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर दो बमों के विस्फोट के ठीक पहले भारत से दो विमान ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। जेट एयरवेज का पहला विमान दिल्ली से, जबकि दूसरा विमान मुंबई से ब्रसेल्स पहुंचा था।

जेट एयरवेज ने मंगलवार को कहा कि वह घटना को लेकर बेहद जल्द अलग बयान जारी करेगा।

वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से जेट एयरवेज का विमान 9डब्ल्यू228 सुबह 7.11 बजे (स्थानीय समयानुसार) ब्रसेल्स पहुंचा था, जबकि दूसरा विमान 9डब्ल्यू230 दिल्ली से सुबह 8.00 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचा था।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

वर्तमान में, जेट एयरवेज मुंबई तथा दिल्ली से ब्रसेल्स के लिए रोजाना विमानों का संचालन करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493