बलूचिस्तान में तेल टैंकर में विस्फोट, 4 मरे

इस्लामाबाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बलूचिस्तान के गद्दानी शिप-ब्रेकिंग यार्ड में मंगलवार को बेकार पड़े एक तेल टैंकर की सफाई के दौरान हुए कई विस्फोटों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के वक्त जहाज पर कई मजदूर मौजूद थे। जहाज पर फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जियो न्यूज के मुताबिक, शिपयार्ड में मौजूद मजदूरों ने कहा कि लगातार हुए छोटे और बड़े विस्फोटों में 30 अन्य मजदूरों का कहीं अता-पता नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493