मैनचेस्टर सिटी के रडार पर हैं कंबोडियाई डिफेंडर मीना

रियो डी जनेरियो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने कथित तौर पर कंबोडिया के डिफेंडर येरे मीना के साथ अगले यूरोपियन फुटबाल ट्रांसफर विंडो में करार की इच्छा जताई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मीना ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब को ब्राजीलियाई सेरी-ए लीग क्लब पाल्मेरास और कंबोडिया राष्ट्रीय टीम में दिए अपने खेल प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया।

समाचार पोर्टल ‘साम्बाफूट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय खिलाड़ी का पाल्मेरास के साथ करार को पूरा होने में तीन साल बाकी बचे हैं और क्लॉज के तहत उन्हें क्लब से बाहर निकालने के लिए किसी भी क्लब को 3 करोड़ यूरो (3.29 करोड़ डॉलर) का भुगतान करना होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, मीना के लिए स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में शामिल होना पहली प्राथमिकता है।

ईपीएल का विंटर ट्रांसफर विडो एक जनवरी से एक फरवरी तक जारी रहेगा।

मीना ने पाल्मेरास के लिए अब तक चार मुकाबले खेले हैं और जून में कोपा अमेरिका से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493