बलूचिस्तान में पूर्व नौसेना अधिकारी की मदद को कहा : पर्रिकर

पणजी, 28 मार्च (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने यहां सोमवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नौसेना के पूर्व अधिकारी को हर प्रकार की सहायता दी जाए।

पर्रिकर ने यहां सोमवार को कहा कि रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कुलभूषण यादव के रूप में पहचाने गए पूर्व नौसेना अधिकारी को ‘हर प्रकार की जरूरी सहायता’ दी जाए।

गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर पर्रिकर ने कहा, “वह नौसेना का एक पूर्व अधिकारी है। उसे ओआरओपी(वन रैंक वन पेंशन) देने के अतिरिक्त मैं कुछ भी नहीं कर सकता।”

रक्षामंत्री ने कहा, “हमने विदेश मंत्रालय को निर्देश दे दिया है कि पूर्व अधिकारी को हर प्रकार की जरूरी सहायता दी जाए।”

पर्रिकर ने कहा, “सुषमा जी (विदेशमंत्री सुषमा स्वराज) विदेशों में मुश्किलों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए तेजी से काम कर रही हैं। इस मामले में किसी अन्य देश ने आरोप लगाया है, इसलिए इसमें ज्यादा समय लग सकता है।”

यादव को पिछले सप्ताह जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था। भारत सरकार ने उसके साथ किसी भी प्रकार के संबंध से इंकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493