बवाना उपचुनाव जीतने पर ममता ने केजरीवाल को बधाई दी

कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बवाना विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के जीतने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।

ममता ने ट्वीट कर कहा, “अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बवाना उपचुनाव जीतने पर बधाई।”

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को बवाना उपचुनाव 24,000 वोटों से जीत लिया। पार्टी के उम्मीदवार राम चंद्र ने भाजपा के वेद प्रकाश को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493