बवान उपचुनाव : आम आदमी पार्टी जीत की ओर (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के बवान विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार राम चंद्र 20,000 वोटों से जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

28 में से 23वीं दौर की मतगणना के दौरान आप उम्मीदवार को 51,070 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार वेद प्रकाश को 29,595 वोट और कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 28,126 वोट मिले।

आम आदमी पार्टी के वेद प्रकाश इस सीट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

इस सीट पर 23 अगस्त को 379 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493