बसपा ने अब्दुल मन्नान को पार्टी से निकाला

लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान और उनके भाई व पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान को पार्टी से निकाल दिया है। इन दोनों पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शमिल होने का आरोप है।

यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को पत्रकारों को दी।

गौरतलब है कि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप और उनके समधी हीरालाल कश्यप को पार्टी से निकाल दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493