गाजियाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को साहिबाबाद विधायक अमर पाल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
गाजियाबाद जिला के बसपा अध्यक्ष प्रेम चंद भारती ने पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्णय के बाद यह घोषणा की।
भारती ने कहा कि शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए थे और उनकी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा में तोड़फोड़ करने की योजना थी।
dharmpath.com dharmpath