बसपा भी भाजपा की तरह करने लगी झूठ की खेती : सपा

पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मिशन को पूरी तरह से दिग्भ्रमित करने के बाद बसपा के नेता अब उत्तर प्रदेश को भरमाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि सर्वविदित है कि बसपा ने तीन बार 1995, 1997 व 2002 में भाजपा एवं अन्य सांप्रदायिक ताकतों के साथ मिलकर सरकार बनाया था। यदि उस समय मायावती भाजपा व सांप्रदायिक शक्तियों के साथ न मिली होतीं तो आज उत्तर प्रदेश में भाजपा केवल नाममात्र की पार्टी होती। गोधरा कांड के बाद बहुजन समाज पार्टी की नेता गुजरात आरएसएस व भाजपा को जिताने गई थीं।

दीपक ने कहा कि नसीमुद्दीन और सतीश मिश्र, दोनांे तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। मिश्र बता रहे हैं कि 2500 दंगे हुए तो उनके ही दल के नसीमुद्दीन के अनुसार लगभग चार सौ दंगे हुए। दोनों के द्वारा दी गई जानकारी ही दोनों को गलत सिद्ध करती है। सच्चाई जानने के लिए बसपा नेतागण नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकडे देख लें। सर्वाधिक दंगे तो बसपा के शासनकाल में हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सपा ने ही हराया है और सपा ही आगे हराएगी। इससे बड़ा झूठ कुछ और नहीं हो सकता कि सपा का जन्म जनसंघ व भाजपा के सहयोग से हुआ है।

उन्होंने का कि सपा का गठन मुलायम सिंह यादव ने 1992 में ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र, बाबू कपिलदेव सिंह, रामशरण दास, ब्रजभूषण तिवारी, डॉ. अशोक बाजपेयी जैसे प्रतिबद्ध समाजवादी व धुर सांप्रदायिकता विरोधी नेताओं को एकत्र कर किया था। उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन को पहले देश-प्रदेश के इतिहास की जानकारी हासिल करनी चाहिए, फिर बोलना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493