बसपा विधायक रोमी और बृजेश पार्टी से निलंबित

लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। मायावती के खिलाफ बगावत करने वाले बहुजन समाज पार्टी के विधायक हरबिंदर साहनी उर्फ रोमी साहनी और बृजेश वर्मा को बसपा ने बुधवार को आनन-फानन में पार्टी से निलंबित कर दिया है।

लखनऊ, 27 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। मायावती के खिलाफ बगावत करने वाले बहुजन समाज पार्टी के विधायक हरबिंदर साहनी उर्फ रोमी साहनी और बृजेश वर्मा को बसपा ने बुधवार को आनन-फानन में पार्टी से निलंबित कर दिया है।

अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी ने इन विधायकों द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत, झूठा व तथ्यहीन करार दिया है।

पार्टी से जारी एक बयान में कहा गया है कि लखीमपुर खीरी के 137-पलिया विधानसभा सीट से बासपा के विधायक हरबिंदर साहनी उर्फ रोमी साहनी को अपने विधानसभा क्षेत्र में ना ठहरकर, जनता की दु:ख, तकलीफें सुनने की बजाय अधिकांश लखनऊ में ही ठहरकर, अपने कारोबार में व्यस्त रहने के कारण, इनका इस बार विधानसभा का टिकट काट दिया गया था।

इसके साथ-साथ हरदोई जिले की 159-बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा की सीट से बासपा के विधायक बृजेश वर्मा ने स्थानीय निकायों के चुनावों में पार्टी के कार्यकतार्ओं को प्रमुखता देने की बजाए, अपने परिवार को ही अधिकांश बढ़ावा दिए जाने के कारण, इनका भी इस बार टिकट काट दिया गया था।

पार्टी ने कहा है कि दूसरी पार्टियों में टिकट लेने के स्वार्थ में रोमी और बृजेश ने बासपा पर जो गलत, झूठे व तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, उसे गंभीरता से लेते हुए दोनों विधायकों को बासपा से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इन दोनों विधायकों को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग ना लेने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493