बस्तर में विस्फोट, एसपी का गनमैन घायल

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा, “दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर गुरुवार की रात 12 बजे नक्सली बैनर पोस्टर लगा रहे थे। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप पुलिसबल के साथ गश्त पर थे। जैसे ही उनका वाहन बैनर्स के समीप पहुंचा नक्सली भाग गए, लेकिन उन्होंने पर्चे के नीचे एक प्रेशर बम लगा दिया था। गनमैन आर. मट्टी लक्ष्मैया ने जैसे ही बैनर को हाथ लगाया जोरदार धमाका हुआ।”

उन्होंने कहा, “धमाके से उसके हाथ में हल्की चोट आई है। उसको दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी शुरू कर दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493