पुलिस ने कहा कि थाना सीपरी बाजार अन्तर्गत करारी निवासी 19 वर्षीय रविन्द्र पुत्र वृन्दावन सीपीएमटी की तैयारी कर रहा था। वह झांसी में बीकेडी के नजदीक स्थित स्वामी विवेकानन्द कोचिंग सेन्टर आता था। प्रतिदिन की भांति वह पढाई के लिये झांसी आया था। इसके बाद वह लौटकर घर जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तभी उन्हें जानकारी हुई कि रविन्द्र का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी होते ही परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि रविन्द्र की मौत हो गयी।
dharmpath.com dharmpath