बहन प्रियंका को ‘1920 लंदन’ दिखाना चाहती हैं मीरा

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी हॉरर फिल्म ‘1920 लंदन’ के साथ बॉलीवुड में शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री मीरा चोपड़ा अपनी अभिनेत्री चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग चाहती हैं।

बताया जाता है कि जब प्रियंका इस महीने की शुरुआत में पद्म पुरस्कार लेने भारत आई थीं, तभी मीरा ने प्रियंका से बात की और प्रियंका में तुरंत फिल्म का ट्रेलर देखा।

मीरा ने कहा, “मैं प्रियंका के वापस आने का इंतजार कर रही हूं ताकि मैं उन्हें फिल्म दिखा सकूं। उन्हें फिल्म का ट्रेलर पसंद आया। मैंने जो कुछ किया है, उसमें उनका काफी सहयोग रहा है क्योंकि मैं पूरी तरह उनसे प्रेरित हूं। उन्हें कुछ खास दिखाना मेरे लिए गर्व की बात होगी।”

प्रियंका वर्तमान में अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ और फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म ‘1920 लंदन’ 6 मई को रिलीज होगी। इसमें शरमन जोशी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493