बारातियों की कार पेड़ से टकराई, 4 मरे

बैतूल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बारातियों की कार एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दूल्हे का भाई भी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बडोरा गांव में सारणी के पाथाखेड़ा से मंगलवार को बारात आई थी। देर रात कुछ विवाद होने पर दूल्हे का भाई विजेंद्र कौशिक अपने तीन मित्रों के साथ खाना खाने ढाबे पर चला गया।

थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि देर रात ढाबे से खाना खाने के बाद लौट रहे बारातियों की कार एक पेड़ से जा टकराई। कार काफी तेज रफ्तार में थी, इसीलिए कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चारों बारातियों की मौत हो गई।

हादसे में दूल्हे के भाई विजेंद्र (24) के अलावा संजय धोटे (35), मुकेश रघुवंशी (24), और ओमप्रकाश धोटे (29), की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ज्ञानेश्वर पाटील जिला अस्पताल पहुंचे।

हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया और मंगल गीत थम गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493