बयान के मुताबिक, तकनीकी खामी की वजह से दक्षिणी जाजन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का पायलट बचने में कामयाब रहा।
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा मिल गया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बहरीन रक्षा बलों द्वारा मंगलवार को सऊदी अरब-यमन की सीमा पर एक दुर्घटना में तीन सैनिकों की मौत की घोषणा के बाद यह घटना सामने आई है।
यमन के राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी के समर्थन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना बीते नौ महीनों से हौती आंदोलन के खिलाफ हवाई हमलों को अंजाम दे रही है।
dharmpath.com dharmpath