भोपाल, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश निर्वाचन अधिकारी अजयप्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि जिलों के चुनाव के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। केन्द्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल को मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश पर्यवेक्षक मनोनीत किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए तिथि केन्द्रीय चुनाव अधिकारी तय करेंगे। निर्वाचन तिथि के ऐलान का इंतजार है।
राज्य में भाजपा के 51 जिलाध्यक्षों में से 43 के चुनाव हो चुके हैं, साथ ही सांसद व विधायक प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath