मनामा, 30 मई (आईएएनएस)। बहरीन की अपील अदालत ने सोमवार को देश के शीर्ष विपक्षी नेता शेख अली सलमान को नौ साल जेल की सजा सुनाई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सलमान को जब सजा सुनाई जा रही थी, उस वक्त अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच काफी संख्या में मानवाधिकार कार्यकर्ता, राजनयिक और अधिकारी उपस्थित थे। सलमान मुख्य विपक्षी संगठन अल वेफाक नेशनल इस्लामिक सोसाइटी के महासचिव हैं।
अदालत के फैसले के बाद अल वेफाक ने एक बयान जारी कर कहा, “सलमान को नौ साल जेल की सजा सुनाई गई है जो सोसाइटी को स्वीकार्य नहीं है।”
संप्रदायवाद फैलाने, कानून तोड़ने के लिए लोगों को उकसाने और अन्य आरोपों में सन 2015 में सलमान को चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
dharmpath.com dharmpath