बहरीन में विपक्षी नेता को जेल, ईरान, अमेरिका ने निंदा की

तेहरान/वाशिंगटन, 17 जून (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका ने बहरीन की अदालत द्वारा विपक्षी शिया नेता को चार साल कारावास की सजा सुनाए जाने की निंदा की है।

ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्जिया अफखम ने बुधवार को मंत्रालय की वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा, “उम्मीद थी कि बहरीन में विपक्ष जो कि शांतिपूर्ण अपनी मांगें कर रहा था, उनके साथ निष्पक्ष तथा उचित व्यवहार किया जाएगा।”

ईरान ने बहरीन के अल वेफाक नेशनल इस्लामिक सोशायटी के महासचिव शेख अली सलमान की रिहाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी कदम बहरीन में राजनीतिक समस्याओं के समाधान में मदद नहीं करेंगे।

नरमपंथी संगठन के साथ वार्ता देश में शांति स्थापित करेगी और सुन्नी शासित देश में राजनीति तथा सामाजिक समस्या के समाधान में मदद करेगी।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, “अमेरिकी सरकार बहरीन की अदालत द्वारा 16 जून को शेख अली सलमान को सजा सुनाए जाने से बेहद चिंतित है। जैसा कि हमने लगातार कहा है कि विपक्षी पार्टियों ने समावेशी तथा बहुलवादी देश तथा समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

उन्होंने कहा, “अमेरिका मानता है कि शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति और बैठक को लेकर किसी पर न तो मामला चलाया जाना चाहिए, न ही उन्हें कैद करना चाहिए। अली सलमान के खिलाफ कोई भी आरोप अगर इस आधार पर लगाए गए हैं, तो उसे तुरंत रद्द कर देना चाहिए।”

शेख अली सलमान को पिछले दिसंबर में नफरत फैलाने वाला भाषण देने तथा अवज्ञा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493