ईरान में शिक्षा मंत्री के खिलाफ अभियोग चलेगा

तेहरान, 17 जून (आईएएनएस)। ईरानी संसद मजलिस में 24 जून को एक मंत्री के खिलाफ अभियोग शुरू होगा।

यह जानकारी बुधवार को मीडिया रपट से सामने आई।

प्रेस टीवी के मुताबिक, संसद के प्रथम उपाध्यक्ष मोहम्मद-रेजा बहोनर ने कहा कि शिक्षा मंत्री अली-असगर फानी अगले बुधवार को सांसदों के सवाल का जवाब देने के लिए संसद के खुले सत्र में उपस्थित होंगे।

उन्होंने कहा कि कई सांसदों ने अभियोग प्रस्ताव से अपना हस्ताक्षर हटा लिया, लेकिन फिर भी मजलिस अभियोग चलाएगी, क्योंकि सांसदों के हस्ताक्षर की संख्या 10 से नीचे नहीं है, जो कि अभियोग के लिए जरूरी है।

अभियोग के लिए 64 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।

फानी पर आरोप है कि वह स्कूलों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा वंचित इलाकों में शैक्षणिक क्षेत्र के विस्तार के लिए राष्ट्रपति हसन रूहानी प्रशासन को मनाने में नाकाम रहे।

वह गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम को विस्तार देने तथा इसे बढ़ाने के व्यवहारिक उपाय न कर पाने को लेकर भी आलोचना के घेरे में हैं।

ईरानी संविधान के अंतर्गत सांसद किसी मंत्री पर तब अभियोग चला सकते हैं, जब उन्हें यह आवश्यक लगे। अभियोग संबंधी प्रस्ताव तभी पेश किए जा सकते हैं, जब उस पर कम से कम 10 सांसदों के हस्ताक्षर हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493