बांग्लादेशी आतंकी तौहीद पर 25 हजार रुपये इनाम (फोटो सहित)

मूल रूप से बांग्लादेश के चौडंगा के जीबान नगर निवासी आतंकी तौहीद छिप कर सहारनपुर के देवबंद के बनहेड़ा खास थाना क्षेत्र में रह रहा था।

आईजी एसटीएस असीम अरुण ने बताया कि भेष बदलने, असलहों का इस्तेमाल करने तथा मार्शल आर्ट में निपुण आतंकी तौहीद कई धाराओं में एटीएस का वांछित है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर एसटीएस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

आईजी ने बताया, “अंसार उल बांग्ला टीम का आतंकी तौहीद-उर-रहमान को देवबंद में कई बार देखा गया है। यदि इस संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है तो उप्र एटीएस के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0522-2304586, 0522-2304588 और 09792103156 पर जानकारी दे सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493