बांग्लादेश का प्रथम छमाही निर्यात 8 फीसदी बढ़ा

ढाका, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने वित्त वर्ष 2015-16 (जुलाई 2015-जून 2016) की प्रथम छमाही में साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी अधिक यानी, 16 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात किया। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश के एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़े में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में निर्यात से 16 अरब डॉलर से अधिक आय हुई है।

आंकड़े के मुताबिक, दिसंबर में 12.66 फीसदी अधिक निर्यात हुआ है।

देश को 2014-15 में निर्यात से छह फीसदी अधिक 31.21 अरब डॉलर की आय हुई थी।

2015-16 के लिए निर्यात लक्ष्य 33.5 अरब डॉलर तय किया गया है, जिसमें तैयार परिधानों से ही 27.37 अरब डॉलर निर्यात आय हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493