ढाका, 8 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक अदालत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की मुख्य नेता खालिदा ज़िया को भ्रष्टाचार के आरोप में पांच साल की जेल की सजा सुनाई।
बीडीन्यूज24 के अनुसार देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विशेष न्यायाधीश ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष पर 252,000 डॉलर के गबन के जुर्म में सजा सुनाई। विदेश से यह दान राशि ‘जिया अनाथालय ट्रस्ट’ के नाम पर भेजी गई थी।
मामले में खालिदा के बेटे तारिक रहमान और चार अन्य आरोपियों को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई।
dharmpath.com dharmpath