नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर यहां पहुंच गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।
हसीना जैसे ही विमान से उतरीं, मोदी ने फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत कर खुश हूं।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री शेख हसीना और मैं दोनों देशों के संबंध को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी लोक कल्याण मार्ग से होते हुए नई दिल्ली हवाईअड्डा पहुंचे। इस दौरान यातायात को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया।
शेख हसीना के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच आईसीटी से लेकर रक्षा सहयोग तक 20 से अधिक समझौते होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath