बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हुई

ढाका, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की साक्षरता दर 61 प्रतिशत हो गई है।

बांग्लादेश ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के साक्षरता मूल्यांकन सर्वेक्षण की रपट अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2015 से दो दिन पूर्व रविवार को जारी की गई। साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष आठ सितम्बर को मनाया जाता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बांग्लादेश के प्राथमिक एवं आम शिक्षा मंत्री मुस्तफिजुर रहमान ने कहा, “प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के कार्यकाल के दौरान साक्षरता दर में काफी वृद्धि हुई है।”

रहमान ने कहा कि सरकार कई योजनाओं के माध्यम से स्कूल छोड़ने की दर घटाने के लिए काफी प्रयास कर रही है।

कम से कम 1.3 करोड़ गरीब प्राथमिक छात्र सरकार के प्राथमिक शिक्षा वृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल होंगे, जिसमें अभी 70.8 लाख छात्र शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493