बांग्लादेश के रेलवे स्टेशन पर भारतीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया

ढाका, 20 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेलवे स्टेशन के शौचालय में भारतीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।

बीडीन्यूज24 की मंगलवार की खबर के मुताबिक, रुखसाना अख्तर (30) और नवजात बच्चे को को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमलपुर रेलवे स्टेशन के प्रभारी अधिकारी यासीन फारूक ने कहा कि जन्म देने के बाद सोमवार रात को महिला और बच्चे को पहले मुगदा अस्पताल ले जाया गया था। घटना इसी रेलवे स्टेशन की है।

रुखसाना के पति अब्दुल भारत में फर्नीचर के व्यापारी थे। अब्दुल बांग्लादेशी नागरिक हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शादी के बाद अब्दुल रुखसाना को नारायाणंज में अपनी बहन के घर ले गया था लेकिन कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी का पासपोर्ट चुरा कर भाग गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493