श्रीलंका में पर्यटन विदेशी आय का दूसरा बड़ा स्रोत

कोलंबो, 20 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका में पर्यटन विदेशी आय के दूसरे सबसे बड़े क्षेत्र के रूप में उभरा है।

पर्यटन क्षेत्र ने विदेशी आय के लिए बीते आठ वर्षो से दूसरे पायदान पर रहे कपड़ा उद्योग क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में पर्यटन आय सालाना आधार पर 12.7 फीसदी बढ़कर 45.8 करोड़ डॉलर रही जबकि इस अवधि में वस्त्र उद्योग की सालाना आय 1.99 फीसदी बढ़कर 43.48 करोड़ डॉलर है।

वर्ष की पहली तिमाही में पर्यटन से आय 131.291 करोड़ डॉलर पहुंच गई। उद्योग विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह संख्या 2018 के अंत तक चार अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगी।

श्रीलंका के पर्यटन उद्योग को 30 वर्षो के गृहयुद्ध से भारी हानि हुई थी। हाल के वर्षों में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493