ढाका, 4 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित चटगांव में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने एक जनाजे में शामिल लोगों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सभी लोग एक स्थानीय चेयरमैन के जनाजे में शामिल होने आए थे, जब अपराह्न 12.20 पर उन पर हमला किया गया। चेयरमैन की हत्या कर दी गई थी।
घटनास्थल रंगामती के पुलिस अधीक्षक आलमगीर कबीर ने संवाददाताओं को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने जनाजे में शामिल होने आए लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक अन्य घायल की मौत अस्पताल में हुई।
फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath