हेर्था बर्लिन ने युवा स्ट्राइकर दिलरोसुन को टीम में शामिल किया

बर्लिन, 4 मई (आईएएनएस)। जर्मन क्लब हेर्था बर्लिन ने इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी की यूथ टीम के स्ट्राइकर जावाइरो दिलरोसुन को अपनी टीम में शामिल किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हेर्था बर्लिन ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अपनी आक्रमण पंक्ति को मजबूत किया है और दिलरोसुन जैसे स्ट्राइकर को अपने साथ जोड़कर भविष्य के एक बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है।

हेर्था बर्लिन के खेल निदेशक माइकल प्रिट्ज ने कहा, “हम उन्हें काफी लंबे समय से देख रहे हैं। उन्हें एजेक्स और मैनचेस्टर सिटी की यूथ अकादमी में शानदार तकनीकी प्रशिक्षण मिला है।”

प्रिट्ज ने कहा, “वह तेज हैं और तकनीकी रूप से काफी सक्षम हैं। हम खुश हैं कि जिस खिलाड़ी पर कई शीर्ष क्लबों की नजर थी, उसे हम खरीदने में कामयाब हो पाए।”

दिलरोसुन ने कहा, “खेल निदेशक प्रिट्ज और कोच पाल दार्दाई से मेरी मुलाकात काफी साकारात्मक रही। उन्होंने मुझे अच्छा महसूस कराया और मुझे मैड्रिड आने के लिए राजी किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493