बांग्लादेश : नदी में डूबे 5 किशोर फुटबाल खिलाड़ियों के शव बरामद

ढाका, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पांच किशोर फुटबाल खिलाड़ियों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। ये खिलाड़ी शनिवार शाम को नदी में तैराकी करते वक्त डूब गए थे।

चकारिया पुलिस थाने के प्रभारी बख्तियारउद्दीन चौधरी ने कहा कि फायर सर्विस और नागरिक सुरक्षा के गोताखोरों की टीम को शव मिले।

मृतक ढाका से लगभग 292 किलोमीटर दूर कॉक्स बाजार जिले के स्थानीय ग्रामर स्कूल के छात्र थे।

अधिकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को स्थानीय समयानुसार लगभग चार बजे छह बच्चे मातामुहूरी नदी में तैराकी करने गए थे लेकिन पानी के तेज बहाव में वे बह गए। इनमें से सिर्फ एक तैरकर तट के पास पहुंचने में कामयाब रहा।

उन्होंने कहा कि किशोर खिलाड़ियों की मौत से सभी सकते में हैं और पूरे जिले में सन्नाटा पसरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493