बिहार में उमस भरी गर्मी जारी

पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रो में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं है।

वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य में भारी बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं। हालांकि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के गया और भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493